पटना में बकरी चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध करने पर चाचा को मारी गोली, भतीजे की हार्ट अटैक से मौत…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Sep 2024 2:51 PM

विज्ञापन

Bihar Crime News

Patna Crime News: पटना जिला के दनियावां के शागजहापुर में बकरी चुरा कर ले जा रहे हथियारबंद अपराधियों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उसके भतीजे की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना जिला के दनियावां के शागजहापुर में बकरी चुरा कर ले जा रहे हथियारबंद अपराधियों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उसके भतीजे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना शागजहापुर थाना क्षेत्र के एरई मुसहरी टोला की बताई जा रही है. घटना शनिवार देर रात की है.

बता दें कि हथियारबंद अपराधी एरई मुसहरी टोला में शनिवार की देर रात बकरी चुराने आए थे. जिसका विरोध एक घर के चाचा भतीजे ने कर दी. बकरी चोरी कर रहे अपराधियों को विरोध अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद चाचा को अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे चाचा की मौत हो गई. साथ हीं 22 वर्षीय भतीजे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई.

मृतक की पहचान एरई मुसहरी टोला निवासी 32 वर्षीय अरुण मांझी और 22 वर्षीय राजीव मांझी के रूप में की गई है. चाचा अरुण मांझी की गोली लगने से मौत हुई है, वहीं भतीजा राजीव मांझी की हार्ट अटैक से मौत हुई है.

Also Read: बिहार के गोपालगंज में दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी और साले को भी जमकर पीटा…

फतुहा में फरक्का एक्सप्रेस से तीन किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

शनिवार को रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार फतुहा स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस से तीन किलो एक सौ 70 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. रेल थानाध्यक्ष गेनोरी दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की ट्रेन में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है.

सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने फरक्का एक्सप्रेस में छापेमारी कर तीन किलो एक सौ 70 ग्राम गांजा के साथ वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी कुंदन राय को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि बरामद गांजे का मूल्य लगभग 50 हजार रुपये बताया जाता है. पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 October को आएंगे रिजल्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन