Patna Crime: पटना में सड़क के बीच युवक पर फायरिंग, सिपारा पुल पर एक के बाद एक मारी कई गोलियां

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
patna crime

patna crime

Patna Crime: पटना में बीच सड़क पर एक के बाद एक कई गोलियां फायर होने से सड़क पर दहशत पैदा हो गयी. खून से लथपथ युवक सड़क पर गिर गया. गोली मारने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

Patna Crime: फुलवारी शरीफ. राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलीबारी कर रहे हैं. ताजा मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल का है. यहां बाइक सवार एक युवक को दो बदमाशों ने ओवरटेक कर कई गोलियां दाग दी. बीच सड़क पर एक के बाद एक कई गोलियां फायर होने से सड़क पर दहशत पैदा हो गयी. खून से लथपथ युवक सड़क पर गिर गया. गोली मारने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए.

घायल पीएमसीएच रेफर

बीच सड़क पर हुई इस वारदत के बाद काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा. राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को उठाकर तत्काल स्थानीय रिफॉर्म निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल युवक हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक से जा रहा था. घटना के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चला है. युवक की पहचान की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

वारदाता की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई है. घटनास्थल पर पुलिस को पांच खोखा, मास्क और खून के छींटे जख़्मी का मोटरसाइकिल मिले हैं. पुलिस जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच चल रही है. राजधानी में अपराधियों का बेखौफ अंदाज़ अब आम जनता के लिए चिंता का कारण बन चुका है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन