Patna Crime: बोरिंग रोड फायरिंग मामले में 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, 24 मई को हुई थी पूरी घटना

Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 May 2025 2:33 PM

विज्ञापन

Patna Crime: राजधानी पटना के बोरिंग रोड में फायरिंग मामले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. इस मामले में दो आरोपियों ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बता दें कि, 23 मई को पूरी घटना हुई थी. इससे पहले घटना में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

विज्ञापन

Patna Crime: बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां के बोरिंग रोड में पिछले दिनों ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, घटना में शामिल दो आरोपियों पियूष और रोहित ने आज सरेंडर कर दिया है. पटना सिविल कोर्ट में घटना के दौरान मौजूद दो आरोपियों ने आज सरेंडर कर दिया. इससे पहले याद दिला दें कि, 2 आरोपियों आशीष कुमार और समीर कुमार को गिरफ्तार भी किया था. 24 मई को यह घटना हुई थी, घटना को लेकर वीडियो भी सामने आया था. जिसमें देखा गया था कि, एक अपराधी लोहिया चक पुल पर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से उतरकर फायरिंग कर रहा है. जिसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई.

2 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि, मामले में बुधवार को पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आशीष को बाकरगंज से और समीर को महेंद्रू से पकड़ा गया. साथ ही घटना में इस्तेमाल गई कार को जब्त कर लिया गया. जिसके बाद से घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी. लेकिन, आज ही दो आरोपियों ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहीं, 24 मई को बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था. फायरिंग की घटना को अंजाम देने में सात बदमाश शामिल थे.

क्या कुछ हुई थी पूरी घटना ?

बताया जाता है कि, 24 मई की शाम को बोरिंग कैनाल रोड में बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो ने बोलेनो कार में टक्कर मार दी थी. इसके बाद बोलेनो सवार के पक्ष में स्थानीय लोग आ गये थे और रोहित उर्फ अल्टर को अपने साथियों के साथ लौटना पड़ा था. इसी दौरान रोहित ने ही समीर और आशीष को बोरिंग कैनाल रोड बुलाया था. ये दोनों अपनी कार से पहुंचे. इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वहां से निकल गये. इसी दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद भी पहुंच गये थे. बोरिंग रोड चौराहा स्थित मंदिर के पास फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में एसएसपी के आदेश के बाद बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: PM Modi In Bihar: PM मोदी की रैली में गरजे CM नीतीश, इस बात के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन