ट्रेनों में क्षमता से ढाई गुना अधिक यात्री अब भी कर रहे सफर, कुम्भ में टूटा ऑक्युपेसी का सारा रिकॉर्ड

Patna: Passengers try to board an overcrowded train amid a huge rush owing to ongoing Prayagraj's Mahakumbh Mela, at the Patna Railway Station, Monday
Railways: महांकुभ मे यात्री सुविधाओ को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने भी पूरी ताकत झोक दी है. अब तक महाकुंभ मेले में उमड़ रही भीड़, लोग कुछ समझने को तैयार नहीं. स्टेशन पर जिला प्रशासन और रेल पुलिस की ओर सुरक्षा चाक चौबंद रही.
Railways: पटना. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद यात्रियों ने कोई सीख नहीं ले रहे हैं. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन और रेल प्रशासन अपने दल बल के साथ पहुंच कर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भरे प्लेटफाॅर्म से ट्रेन में बैठाने के लिए प्रयास करते रहे. रेलवे का मानना था कि माघी पूर्णिमा के बाद भीड़ कम होगी. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह रुकने वाले नहीं है. जब तक संगम में डुबकी नहीं लगायेंगे, तब तक श्रद्धलुओं मानेंगे नहीं.
रेलवे ने झोंकी पूरी ताकत
कुंभ के कारण यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल व पाटलिपुत्र से रोजाना 12 से 15 स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. हालांकि भीड़ इतनी हो रही है कि संपूर्णक्रांति, पीएनबी एलटीटी और मगध एक्सप्रेस समेत स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से पैक हो चल रही है. जनरल कोच के मामले मे संपूर्णक्रांति, मगध एक्सप्रेस व पटना एलटीटी एक्सप्रेस मे अधिकतम ऑक्युपेसी (सीट के कमता से अधिक यात्री सफर) का रिकॉर्ड टूट गया है. आंकडों के अनुसार इन ट्रेनों में ऑक्युपेसी करीब 220-250% के तक पहुंच गयी है. यानी क्षमता से ढाई गुना तक यात्री इन ट्रेनों मे ठूंस कर जा रहे हैं.
स्पेशल ट्रेनों में भी 200% के पार जा रहे यात्री
वर्तमान में दानापुर मंडल से रोजाना करीब 70 से 80 हजार यात्री कुंभ सनान करने जा रहे हैं. इतने ही यात्री कुंभ से वापस पटना व दानापुर मंडल के आसपास के स्टेशनों पर लौट रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे कुंभ समाप्ति पर है, ट्रेनों में भीड़ और बढ़ने लगी है. जंक्शन से पहले अधिकतम डेढ लाख यात्री सफर करते थे, लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या चार लाख पहुंच गयी है. इससे स्पेशल ट्रेनों की ऑक्युपेसी भी अब 200% के पार पहुंच गयी है, जबकि पहले 100 से 110% के आसपास रहता था.
छठ का टूटा रिकॉर्ड
पटना सहित पूरे दानापुर मंडल से चलने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ होती थी. इस दौरान इन ट्रेनों में अधिकतम ऑक्युपेसी 165 से 170% तक देखने को मिलती थी. लेकिन महाकुंभ के चलते प्रयागराज जाने वाली किसी ट्रेन में चार तो किसी मे पांच हजार यात्री सवार हो रहे हैं. यात्री स्पेशल ट्रेनों की तुलना में नियमित ट्रेनों में जाना अधिक पसंद कर रहे हैं.
10 गुना से भी ज्या उमड़ी भीड़
किऊल से नवादा होते हुए गया के रास्ते महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बुधवार को चलायी गयी. इस ट्रेन की यह स्थिति रही कि समय से पहले नवादा के कुछ यात्री किऊल से ही जाकर ट्रेन में सीट लेकर बैठ गये. हालांकि, मेला स्पेशल ट्रेन का री-शेड्यूल किया गया है. मेला स्पेशल ट्रेन में सीट से पांच गुना श्रद्धालु सवार हो गये. महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की तादात में कमी नहीं आ रही है.
Also Read: बिहार सरकार को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




