कैंपस : गंगा देवी महिला कॉलेज में पारुल प्रिया के सिर सजा मिस फेयरवेल का ताज

गंगा देवी महिला कॉलेज में एमएससी बॉटनी की छात्राओं के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने कहा कि आप सभी कॉलेज की शान हैं.
संवाददाता, पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में एमएससी बॉटनी की छात्राओं के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने कहा कि आप सभी कॉलेज की शान हैं. जिस तरह से आपने यहां कॉलेज का मान बढ़ाया है ठीक उसी प्रकार बाहर भी इसे बढ़ाना है. बर्सर डॉ सजला शिल्पी, डॉ पूनम सिन्हा, डॉ भव्या झा, पल्लवी और श्वेता गुप्ता ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विभिन्न राउंड के माध्यम से मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया. इस दौरान जूनियर छात्राओं ने नृत्य, गायन और एकल स्कीट कर सभी का मनोरंजन किया. पारुल प्रिया के सिर सजा मिस फेयरवेल का ताज. इस दौरान विदा ले रहीं छात्राएं कॉलेज के दिनों को याद कर भावुक हुईं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




