ePaper

Mahakumbh Stampede: 'नागा बाबा, नेता और पैसे वाले डुबकी लगाकर मर जाइये', महाकुंभ भगदड़ पर पप्पू यादव का विवादित बयान

Updated at : 04 Feb 2025 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Mahakumbh Stampede: 'नागा बाबा, नेता और पैसे वाले डुबकी लगाकर मर जाइये', महाकुंभ भगदड़ पर पप्पू यादव का विवादित बयान

सांसद पप्पू यादव

Mahakumbh Stampede: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महाकुंभ भगदड़ पर सांसद में सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा मरने वाले लोग कौन हैं इस पर क्या जांच होगी.

विज्ञापन

Mahakumbh Stampede: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में महाकुंभ में मचे भगदड़ पर कहा, “मैं एक बाबा का नाम नहीं लूंगा. उन्होंने कहा कि जो-जो लोग मरे हैं, वो मोक्ष चले गए. मैं चाहता हूं कि ऐसे बाबा और नागा के अलावा जो पैसे वाले लोग वहां जाते हैं, उनको भी डुबकी लगाकर मर जाना चाहिए ताकि उन्हें मोक्ष मिल जाएगा.” उनके इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. पप्पू यादव ने इस दौरान इस भगदड़ में मरने वालों की संख्या का भी जिक्र किया जो सरकार द्वारा जारी आंकड़े से कई गुना ज्यादा है.

300 से 600 लोग मरे- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने सांसद में कहा, ” जब नेहरु देश के पीएम थे तब कुंभ का बजट 487 करोड़ हुआ करता था. आज महाकुंभ का बजट 10 हजार करोड़ है. जब नेहरु के समय लोग मरे थे तब गिनती थी. तब दुनिया में सोशल मीडिया और इतने मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं था. आज सब इतना आधुनिक हो गया है फिर भी एक बार भी मरने वालों की गिनती नहीं हुई जबकि मरने वालों की संख्या वहां के लोगों ने बताया 300 से 600 से थी.” उनके इस बयान पर पीठासीन अध्यक्ष ने कहा, “आपके पास क्या सबूत है, दिखाई. इस जानकारी का क्या आधार है? या अपने मन से कह देंगे के 300 से 600 लोग मर गए.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बदइंतज़ामी के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन ने घटना पर दुख जताते हुए सवाल भी उठाए थे. उन्होंने एक्स पर लिखा था, “दुःखद है कि महाकुंभ में बदइंतज़ामी के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया. इतने हिंदू मारे गए, पूरा देश शोकाकुल है. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दो शब्द का शोक भी व्यक्त नहीं किया. श्रद्धालु भक्तों को श्रद्धांजलि भी नहीं दी.ज़िम्मेदारी तो क्या ख़ाक लेंगे, बस पर्दा डालेंगे.”

इसे भी पढ़ें: Bihar: ‘आलोचना करने वाले बताएं आपने बिहार को क्या दिया’, सीएम नीतीश के मंत्री ने विपक्षी दलों को बताया सरकार का एजेंडा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन