Bihar: 'आलोचना करने वाले बताएं आपने बिहार को क्या दिया', सीएम नीतीश के मंत्री ने विपक्षी दलों को बताया सरकार का एजेंडा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Feb 2025 6:40 PM

विज्ञापन

मंत्री प्रेम कुमार

Bihar: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि जिनको बिहार के लिए हुई घोषणाओं से दिक्कत है वो बताएं कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो बिहार की दुर्गति क्यों थी.

विज्ञापन

Bihar: बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने शनिवार को पेश हुए बजट को ऐतिहासिक बताया है. बिहार को केंद्रीय बजट में कई बड़ी सौगातें मिली हैं, जिनसे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में राज्य का विशेष ध्यान रखा है. प्रेम कुमार ने रविवार को आजादी के बाद बिहार पिछड़ गया था, लेकिन अब बिहार को विकास के नए मौके मिल रहे हैं. बिहार के लिए सबसे महत्वपूर्ण घोषणाओं में से एक है मखाना बोर्ड का गठन. यह बोर्ड उत्तर बिहार के मखाना उत्पादकों के हितों की रक्षा करेगा और उन्हें उचित मूल्य दिलाने का काम करेगा. उत्तर बिहार के मखाना उत्पादकों की मेहनत का उचित मूल्य मिलना बेहद जरूरी है. इसके लिए मखाना बोर्ड का गठन किया गया है, ताकि उनके उत्पादों को बेहतर ब्रांडिंग मिल सके और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके.

हर सेक्टर को मिली प्राथमिकी

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बजट में गरीबों के लिए आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है. सरकार ने गरीबों के लिए आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को सुलभ बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके साथ ही, हर सेक्टर में विकास को प्राथमिकता दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विपक्ष को बताया सरकार का एजेंडा

मंत्री प्रेम कुमार ने बजट पर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों को जवाब देते हुए कहा कि जो लोग बजट की आलोचना कर रहे हैं, उनकी सरकार 50 साल तक केंद्र में थी और लालू यादव ने 15 साल तक बिहार में शासन किया. तो क्या हुआ बिहार का? आज हम एनडीए सरकार में हैं और हमारा एजेंडा केवल विकास का है. बिहार में सुशासन और अच्छे काम हो रहे हैं, जनता इसका समर्थन कर रही है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमने पिछले चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है और आने वाले चुनावों में भी हम जनता के बीच विकास का संदेश लेकर जाएंगे. हमारा मुख्य उद्देश्य गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और हर वर्ग के लिए योजनाओं का विस्तार करना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग चाह रहे होंगे कि चुनाव हर साल आए ताकि… शिवसेना एमपी ने बजट पर साधा निशाना

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन