पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार

सेहरा गांव से शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को देसी पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

पालीगंज. सेहरा गांव से शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को देसी पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान सेहरा गांव निवासी सतीश कुमार के 22 वर्षीय पुत्र राजु कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक, पालीगंज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ कहीं जा रहा है . घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी सेहरा गांव गये. वहां संदिग्ध हालत में एक युवक पर नजर पड़ी. पुलिस के देखते ही युवक भागने लगा. पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन