ओपीडी रजिस्ट्रेशन देशभर में सबसे ज्यादा बिहार में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 1:29 AM
ओपीडी में मरीजों की भीड़ को कम करने के लिए बिहार में आभा एकाउंट के माध्यम से पंजीकरण हो रहा है.
आभा स्कैन एंड शेयर सेवा में राज्य शीर्ष पर संवाददाता,पटना ओपीडी में मरीजों की भीड़ को कम करने के लिए बिहार में आभा एकाउंट के माध्यम से पंजीकरण हो रहा है. मरीजों का डिजिटल माध्यम से ओपीडी में सर्वाधिक निबंधन करनेवाले राज्य बिहार बन गया है. मरीजों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आधारित स्कैन एंड शेयर सेवा के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण का लाभ यहां के मरीजों को मिल रहा है. इस मामले में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है. राज्य में अब तक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आधारित स्कैन एंड शेयर सेवा के माध्यम से दो करोड़ से अधिक टोकन बनाये जा चुके हैं. साथ ही राज्य तीन करोड़ से अधिक लाभार्थियों का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड/इलेक्ट्रोनिक हेल्थ रिकॉर्ड बना कर देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है . बिहार सरकार की यह पहल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है. इस सुविधा से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, सुलभता और गति आयी है. आभा आधारित क्यूआर कोड स्कैन एंड शेयर सुविधा ने मरीजों के लिए ओपीडी पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बना दिया है. अब मरीजों को ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










