पंडारक में गंगा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

दरगाही टोला के भुइयाथान के निकट गुरुवार की दोपहर गंगा नदी में डूबने से लेमुआबाद गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध देवेंद्र प्रसाद की मौत हो गयी.
पंडारक. थाना क्षेत्र के दरगाही टोला के भुइयाथान के निकट गुरुवार की दोपहर गंगा नदी में डूबने से लेमुआबाद गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध देवेंद्र प्रसाद की मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर घर वाले गंगा घाट पहुंचे और उपचार के लिए उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध का एक बेटा है जो प्रदेश में रहकर काम करता है. इस मामले में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




