ePaper

सर्वे शिविरों का लगातार निरीक्षण करें अधिकारी : सरावगी

Updated at : 13 Apr 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वे शिविरों का लगातार निरीक्षण करें अधिकारी : सरावगी

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने विभागीय अधिकारियों और खासकर बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे शिविरों का लगातार निरीक्षण करने और रैयतों की परेशानियों को दूर करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने विभागीय अधिकारियों और खासकर बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे शिविरों का लगातार निरीक्षण करने और रैयतों की परेशानियों को दूर करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि इस कार्य की मॉनीटरिंग मुख्यालय में अधिकारियों की टीम कर रही है और फील्ड में आनेवाली दिक्कतों को दूर कर रही है. सर्वे कार्यक्रम में किसी भी पदाधिकारी या कर्मी के विरुद्ध कोई भी गंभीर शिकायत प्राप्त होने पर जांच के बाद उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मंत्री संजय सरावगी शनिवार को सभी जिलों के सभी 38 बंदोबस्त पदाधिकारियों के साथ भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा बैठक में मंत्री श्री सरावगी ने दूसरे चरण के विशेष सर्वेक्षण के जिलों में स्वघोषणा और वंशावली जमा करने में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि पूर्वी और पश्चिम चंपारण में रैयतों द्वारा द्वितीय चरण में स्वघोषणा एवं वंशावली प्राप्त किये जाने संबंधी कार्य की प्रगति बहुत धीमी है. उन्होंने इस पर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को इसमें गति लाने के निर्देश दिए. पहले चरण के विशेष सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश : इस समीक्षा बैठक में राज्य में प्रथम चरण अंतर्गत 20 जिलों के 89 अंचलों के 5657 गांव में चल रहे विशेष सर्वेक्षण की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई. सभी जिम्मेदार अधिकारियों को प्रथम चरण के सभी राजस्व ग्रामों का विशेष सर्वेक्षण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. इससे पहले विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बंदोबस्त पदाधिकारियों से कहा कि विशेष सर्वेक्षण के दौरान रैयतों की सुविधा के लिए लगातार सुधार किये जा रहे हैं. सर्वेक्षण के कार्य में लगे पदाधिकारियों का दायित्व है कि नीचे के कर्मियों तक सभी निर्देश पहुंचाने के लिए लगातार उनके साथ बैठक की जाये. सचिव जय सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी सप्ताह में शिविरों का निरीक्षण जरूर करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन