ePaper

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काला झंडा दिखाने पर एनएसयूआइ के कार्यकताओं को पीटा

Updated at : 27 Aug 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काला झंडा दिखाने पर एनएसयूआइ के कार्यकताओं को पीटा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने आये एनएसयूआइ के समर्थकों की पिटाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर दी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटनाज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होने आये केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने आये एनएसयूआइ के समर्थकों की पिटाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर दी. धर्मेंद्र प्रधान के काफिले को काला झंडा दिखाने व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआइ समर्थकों को ज्ञान भवन से एनएन सिन्हा इंस्टिट्यूट तक दौड़ा-दौड़ा के पीटा. एनएसयूआइ के समर्थक 50 की संख्या में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही ज्ञान भवन के बाहर खड़े थे. इसी दौरान धर्मेंद्र प्रधान का काफिला आते ही एनएसयूआइ समर्थकों ने काला झंडा दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे. अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से नाराज भाजपा के यूथ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों की इस हरकत से अपने आपा खो दिया और झंडे में लगे स्टीक से प्रदर्शकारियों पर हमला कर दिया. मामला बढ़ता देख ड्यूटी में लगे पुलिस के जवान भी पहुंचे. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शन कारी छात्र भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन