Nowcast Bihar: बिहार के 10 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने आंधी-तूफान को लेकर जारी किया अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Jul 2025 6:06 PM
सांकेतिक फोटो
Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ घंटे के दौरान पटना, गोपालगंज समेत 10 जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरना आंधी चलने की भी संभावना है.
Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 15 जुलाई तक बिहार के मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, जमुई और बांका जिले में 30 से 40 की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके अलावा इन जिलों में भारी बारिश और मेघगर्जन की भी संभावना है.
बिहार के इन जिलों को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 15 जुलाई तक सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अरिया, सुपौल, मधुबनी और दरभंगा जिला में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है.
इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: ‘जब सब मौन रहे, तब अभिमन्यु…’, चिराग के जीजा ने किस पर साधा निशाना
17 जुलाई तक इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जुलाई महीने की 17 तारीख तक बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, नालंदा, भोजपुर जिला में अति भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










