ePaper

Nowcast Bihar: बिहार के 12 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 17 Jul 2025 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
Nowcast Bihar: बिहार के 12 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

सांकेतिक फोटो

Nowcast Bihar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार के अरवल, गया, नवादा, पश्चिम चंपारण, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सिवान, औरंगाबाद, गया, भागलपुर जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों में तेज आंधी चलने की भी संभावना है.

Imd alert

20 और 21 जुलाई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 20 और 21 जुलाई को बिहार के कई जिलों में अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और दरभंगा जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.

25 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि लगातार बारिश से बिहार में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. गंगा, कोसी, फल्गु, गंडक समेत बिहार की सभी नदियां उफान पर हैं. कई जिलों के डीएम द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बिहार के 25 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा है. इसमें पटना, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर शामिल हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के पूर्वी जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन यहां मॉनसून की स्थिति कमजोर ही रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी और मध्य जिलों में भारी से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. इससे नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है. (सतीश कुमार)

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन में कितने CM उम्मीदवार, पप्पू यादव के बयान से मचा घमासान, लालू-तेजस्वी को नहीं आएगा पसंद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन