Bihar News: अब बिहार में सरकारी राशनों की होगी क्वालिटी जांच, इस शहर में बनेगा राज्य स्तरीय लैब

Updated at : 18 Sep 2025 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
food Research centre

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: अब बिहार में सरकारी दुकानों से मिलने वाले चावल और दूसरे अनाज की क्वालिटी जांच होगी. इसके लिए सरकार ने पटना में एक राज्य स्तरीय लैब (प्रयोगशाला) बनाने का फैसला लिया है. इस लैब में खास तौर पर फोर्टिफाइड चावल और सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले अनाज की जांच की जाएगी, ताकि राशनकार्ड धारकों को सही और अच्छी क्वालिटी की अनाज मिले.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार ने आम लोगों को मिलने वाले राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पटना में एक राज्य स्तरीय प्रयोगशाला बनाई जाएगी, जहां फोर्टिफाइड चावल और अन्य अनाजों की जांच, शोध और परीक्षण किया जाएगा. इससे यह सुनिश्चित होगा कि राशनकार्ड धारकों तक पहुंचने वाला अनाज पूरी तरह सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाला हो. सरकार के फैसले के अनुसार, इस लैब में भारत सरकार की अन्न वितरण से जुड़ी हर योजना में मिलने वाले अनाज की जांच की जाएगी. यह प्रयोगशाला नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कॉलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (NABL) के मानकों पर बनाई जाएगी, जिससे जांच के नतीजे पूरी तरह भरोसेमंद और सही होंगे.

लैब में होगी हर स्तर पर जांच

सरकार के मुताबिक इस लैब में भारत सरकार की योजनाओं से मिलने वाले हर तरह के अनाज की जांच की सुविधा होगी. यह प्रयोगशाला नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कॉलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (NABL) के मानकों पर बनाई जाएगी, ताकि जांच पूरी तरह भरोसेमंद हो. वहीं, बिहार खाद्यान्न भंडारण प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक को परिषद का सदस्य सचिव बनाया गया है. इस संस्थान में निदेशक सहित कुल 19 पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

स्टाफ की होगी नियुक्ति

लैब को चलाने के लिए लैब टेक्नीशियन, कार्यपालक सहायक और अन्य कर्मचारी भी रखे जाएंगे. इससे जांच का काम आसान और तेज हो जाएगा.

 यहां बनाई जाएगी ट्रेनिंग सेंटर

यही नहीं, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के भवन में बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ ग्रेन स्टोरेज मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग (BIGSMT) की भी स्थापना होगी. इस संस्थान का निर्माण आर ब्लॉक स्थित बहुउद्देशीय भवन, पटना में किया जाएगा. यहां अनाज के भंडारण और प्रबंधन से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि भविष्य में अनाज की सुरक्षा और गुणवत्ता बेहतर हो सके.

Also Read: विधानसभा चुनाव में वोटरों को मिलेगी मोबाइल रखने की सुविधा, बूथों पर होंगे ये सुरक्षित इंतेजाम

विज्ञापन
JayshreeAnand

लेखक के बारे में

By JayshreeAnand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन