कैंपस : पीपीयू में अब छह तक पीजी में नामांकन के लिए आवेदन

Updated at : 02 Jul 2024 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीपीयू में अब छह तक पीजी में नामांकन के लिए आवेदन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए अब छह जुलाई तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है

विज्ञापन

– साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स की करीब 10 हजार सीटों पर होगा नामांकन – छह जुलाई तक नामांकन के लिए आवेदन, नौ जुलाई को जारी होगी पहली मेधा सूची – दो अगस्त से आरंभ होंगी कक्षाएं, जारी हुआ विस्तृत कार्यक्रम संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए अब छह जुलाई तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. पहले दो जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित थी, छात्रों की मांग पर कुलपति प्रो आरके सिंह ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. डीएसडब्ल्यू सह नामांकन प्रभारी प्रो एके नाग ने बताया कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित पीजी कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन छह जुलाई तक लिये जायेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे, आवेदन में अपने इच्छुक पीजी विभाग व कॉलेजों के क्रम के अनुसार आवेदन देंगे. मेधा सूची के अनुसार उनको नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. डीएसडब्ल्यू प्रो एके नाग ने बताया कि विश्वविद्यालय के पीजी विभाग व कॉलेजों में साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स के लगभग 10 हजार सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. छह जुलाई तक आवेदन के बाद नौ जुलाई को पहली मेधा सूची जारी की जायेगी. प्रथम मेधा सूची के आधार पर 16 जुलाई तक नामांकन लिया जायेगा. नामांकन का वैलिडेशन 18 जुलाई को होगा. द्वितीय मेधा सूची 20 जुलाई को जारी की जायेगी. नामांकन 25 जुलाई तक होगा. तृतीय मेधा सूची 27 जुलाई को जारी की जायेगी. नामांकन का वैलिडेशन एक अगस्त को होगा. कक्षाएं दो अगस्त से शुरू हो जायेंगी. —– नामांकन कार्यक्रम आवेदन की अंतिम तिथि छह जुलाई प्रथम मेधा सूची जारी होने की तिथि नौ जुलाई प्रथम मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि 16 जुलाई नामांकन का वैलिडेशन 18 जुलाई द्वितीय मेधा सूची जारी होने की तिथिः 20 जुलाई द्वितीय मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई नामांकन का वैलिडेशन: 26 जुलाई तृतीय मेधा सूची जारी होने की तिथिः 27 जुलाई तृतीय मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई नामांकन का वैलिडेशन: एक अगस्त क्लास आरंभ होने की तिथि: दो अगस्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन