ePaper

मेदांता सुपर स्पेशियलिटी में अब 100 सीटें आरक्षित

Updated at : 18 May 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
मेदांता सुपर स्पेशियलिटी में अब 100 सीटें आरक्षित

राज्य के गंभीर मरीजों को अब मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अधिक सुविधा मिलेगी. सरकार अस्पतालों द्वारा रेफर किये गये मरीजों के लिए यहां 100 सीटें आरक्षित कर दी गयी है.

विज्ञापन

रेफर मरीजों को मिलेगा लाभ

संवाददाता, पटना

राज्य के गंभीर मरीजों को अब मेदांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अधिक सुविधा मिलेगी. सरकार अस्पतालों द्वारा रेफर किये गये मरीजों के लिए यहां 100 सीटें आरक्षित कर दी गयी है. इन सीटों पर जांच और इलाज सरकारी दर यानी सीजीएचएस रेट पर किया जायेगा. सरकारी कोटे से मरीजों को मिलने वाली सीटों की संख्या अब 80 से बढ़ाकर 100 कर दी गयी है. इसमें 20 सीटें आइसीयू के लिए और 80 सामान्य वार्ड के लिए निर्धारित की गयी हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस निर्णय के साथ मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है.सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार की मेदांता के साथ हुई समझौता नीति के तहत अस्पताल में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं. अस्पताल की क्षमता बढ़ने के साथ ही आरक्षित सीटों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. सरकारी रेफरल की व्यवस्था को भी और अधिक व्यापक बनाया गया है. अब कुल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 15 जिला अस्पतालों से रेफर मरीज मेदांता में इलाज के लिए भेजे जायेंगे. स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि रेफर मरीजों का इलाज और जांच सीजीएचएस दर पर ही किया जायेगा. यह सुविधा उन्हीं मरीजों को मिलेगी जिन्हें सरकारी अस्पतालों से रेफर किया गया है और जिनका इलाज वहां संभव नहीं है. सरकार की इस पहल से गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को राजधानी के अत्याधुनिक अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण इलाज रियायती दरों पर मिल सकेगा.

इन मेडिकल कॉलेजों को दी गयी है रेफर की अनुमति : विम्स, पावापुरी, जीएमसीएच, पूर्णिया, एएनएनएमसीएच, गया, एनएमसीएच, पटना , जीएमसीएच, बेतिया , डीएमसीएच, लहेरियासराय , जेएलएनएमसीएच, भागलपुर , जेएनकेटीएमसीएच, मधेपुरा , एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर , पीएमसीएच, पटना , श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज, समस्तीपुर और जयप्रभा मेदांता, पटना.

इन जिला अस्पतालों से मरीज होंगे रेफर : लखीसराय , बक्सर , शेखपुरा , मधुबनी , खगड़िया , गोपालगंज , सारण, सीवान, जमुई, औरंगाबाद, बेगूसराय, कैमूर, मुंगेर, नवादा और रोहतास.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन