CM Nitish: नीतीश बुधवार को देंगे सीएम पद से इस्तीफा, नई सरकार बनाने का करेंगे दावा पेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Nov 2025 9:04 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को इस्तीफा देकर नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करेंगे. जदयू और एनडीए की बैठकों में उन्हें विधायकों का नेता चुने जाने के बाद, नीतीश अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

विज्ञापन

CM Nitish News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे. राजभवन जाकर वो अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप देंगे. इसके बाद नयी सरकार के गठन को लेकर अपना दावा भी राज्यपाल के समक्ष पेश करेंगे. इसके साथ ही बुधवार को 17वीं बिहार विधानसभा भंग हो जायेगी. मुख्यमंत्री एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद एनडीए विधायकों की सूची को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे.

विधायक दल का नेता चुने जायेंगे सीएम नीतीश

परंपरा के अनुसार राज्यपाल उनके द्वारा पेश सूची पर सहमत होने के बाद सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे. इसके साथ ही 20 नवंबर को नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जायेगा. इसके पहले बुधवार को जदयू विधायक और मौजूदा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर दिन के 11 बजे जदयू विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में नीतीश कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया जायेगा.

बुधवार को NDA विधायक दल की बैठक

एनडीए के सभी पांच घटक दल भाजपा, जदयू , लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा अपने- अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे. सभी पांचों दल अपने-अपने विधायक दल के नेता के नामों की आधिकारिक घोषणा जब कर देंगे, उसके बाद दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए के सभी 202 विधायक बैठक कर अपना नेता चुनेंगे. बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया जायेगा. इसके बाद वो अपने सहयोगियों के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भाजपा कार्यालय में होगी पार्टी विधायक दल की बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक दिन के 10 बजे प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में होगी. बैठक में पार्टी के सभी नए विधायकों को मौजूद रहने को कहा गया है. बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे.

बैठक में सर्व सम्मत से विधायक दल के नेता का चयन होगा. बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार की देर शाम केशव प्रसाद मौर्य पटना पहुंच गये.

अंतिम फैसले से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं से विचार-विमर्श के लिए दिल्ली गये जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह भी मंगलवार को पटना पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन