समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन नीतीश ने सम्राट-नितिन के कंधे पर रखा हाथ, बोले- बिहार बढ़ता रहेगा, BJP ने क्या कहा?

नीतीश ने सम्राट चौधरी और नितिन नबीन के कंधे पर रखा हाथ
Nitish Kumar: पटना के बापू सभागार में समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से पहले की सरकार पर हमला बोला. भाषण के अंत में उन्होंने सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखकर एकजुटता का संदेश दिया और विकास जारी रहने का भरोसा जताया.
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के पांचवें फेज का आज आखिरी दिन रहा. पटना के बापू सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया.
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने राज्य को पीछे धकेल दिया था. उस दौर में विकास की जगह सिर्फ राजनीति और विवाद होते थे, यहां तक कि सत्ता बचाने के लिए परिवारवाद को भी बढ़ावा दिया गया.
मंच पर दिखी एकजुटता, नेताओं के कंधे पर रखा हाथ
नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में सभी वर्गों के लिए काम हुआ. राज्य में विकास की नई संस्कृति शुरू हुई और हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिला. सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने लोगों से हाथ उठाने को कहा, जिसके बाद मंच पर मौजूद नेता भी खड़े हो गए. इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के कंधे पर हाथ रखकर एकजुटता का संदेश दिया.
बीजेपी नेताओं ने की तारीफ, ‘लालटेन युग से LED युग तक’
सभा में बीजेपी नेताओं ने भी नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. नितिन नवीन ने कहा कि बिहार को निराशा के माहौल से निकालकर विकास की राह पर लाने का श्रेय नीतीश कुमार को जाता है. उन्होंने कहा कि राज्य ‘लालटेन युग’ से निकलकर अब ‘LED युग’ में पहुंच चुका है.
सड़कों, पुलों और एक्सप्रेसवे का जाल
उन्होंने बताया कि बिहार में सड़कों का बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ है और गंगा पर कई पुल केंद्र सरकार के सहयोग से बने हैं. आने वाले समय में राज्य में एक्सप्रेसवे का और विस्तार होगा. वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना का मरीन ड्राइव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है. उन्होंने ऐलान किया कि दीघा से कोईलवर और मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव विकसित किया जाएगा.
सभी नेताओं के संबोधन के बाद अंत में फिर नीतीश कुमार पोडियम पर आएं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा. उन्होंने कहा कि अब राज्य को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
Also Read: नालंदा में उठी निशांत कुमार को CM बनाने की मांग, नीतीश से जनता ने की दिल्ली न जाने की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










