नीतीश कुमार के खून-पसीने से बनी है जेडीयू, संजय झा बोले- आगे भी पार्टी को करेंगे मजबूत

Updated at : 12 Apr 2026 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Sanjay-Jha-JDU

संजय झा

Nitish Kumar: जदयू नेता संजय झा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार के साथ-साथ पार्टी को भी मजबूत किया है. उनके मार्गदर्शन में ही बिहार में विकास की नई गाथा लिखी गई. आने वाले दिनों में भी वो बिहार पर नजर बनाये रखेंगे.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में बदलाव की तस्वीर अब लगभग साफ होती दिख रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार संसद के अनुभवी नेता हैं और पहले भी करीब 15 साल तक वहां अपनी मजबूत भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने युवाओं से कहा कि राजनीति सीखने के लिए नीतीश कुमार के पुराने संसदीय भाषण जरूर सुनने चाहिए.

नीतीश ने पार्टी को कैसा खड़ा किया?

संजय झा ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कई लोग जदयू के भविष्य पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन यह पार्टी नीतीश कुमार की मेहनत और ईमानदारी से खड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूत है और आगे भी मजबूती से काम करती रहेगी. बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की भूमिका आगे भी अहम बनी रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मंत्री ने बताया कब बनेगी नई सरकार

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बन सकती है. उन्होंने बताया कि खुद नीतीश कुमार ने कहा है कि वह 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और उसके बाद सांसद के रूप में नई जिम्मेदारी निभाएंगे. इसके बाद राज्य में नए नेतृत्व के साथ सरकार का गठन होगा.

रामकृपाल यादव ने यह भी कहा कि नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेगी और बिहार के विकास की रफ्तार जारी रहेगी. यानी चेहरा बदल सकता है, लेकिन नीतीश कुमार का प्रभाव सत्ता में बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें: डाटा और कॉल सेंटर का हब बनेगा बिहटा, 450 लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन