ePaper

नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, आचार संहिता के कारण नहीं होगा ये काम

Updated at : 18 Mar 2024 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, आचार संहिता के कारण नहीं होगा ये काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाने से पहले पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य कैबिनेट की बैठक बुलायी है. मंत्रिमंडल विस्तार और लोकसभा चुनाव की तारीख आने के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक है.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की शाम राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई है. कैबिनेट की यह बैठक सचिवालय कक्ष में नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में होगी. दिल्ली जाने से पूर्व बुलाई गयी कैबिनेट की इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महज ऐसे फैसले ले सकते हैं जो आचार संहिता के दायरे में हो. चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार सहिंता लागू है और ऐसे में कई चीज़ों पर पाबंदी लग गई है. आचार संहिता लग जाने के कारण आज की बैठक का आधिकारिक तौर पर कोई ब्योरा भी नहीं दिया जायेगा.

चालू योजनाओं के लिए मिल सकता है पैसा

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव की घोषणा और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक है. लोकसभा चुनाव को लेकर देश में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में कैबिनेट बुलाए जाने के पीछे बहुत बड़ी वजह हो सकती है. इस कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से पहले से चल रही योजनाओं और स्कीमों के लिए राशि रिलीज की जा सकती है. इसके साथ ही पूर्व में की गई घोषणा के लिए फंड एलॉटमेंट किया जा सकता है. इसके साथ ही चुनाव से जुड़े हुए कुछ जरूरी काम किए जा सकते हैं.

Also Read: संपूर्ण क्रांति के 50 साल, जानें कैसे शुरू हुआ आंदोलन, क्या था उद्घोष

कैबिनेट में अब नहीं जा सकता है ऐसे प्रस्ताव

जानकारों की माने तो इस कैबिनेट की बैठक में सरकार को वोटरों को रिझाने वाले फैसले नहीं लेंगे होंगे. कोई नई स्कीम और योजना नहीं लानी होगी. इसके साथ ही राज कर्मियों और पेंशन भोगियों के लिए कुछ अलग एलान नहीं करना होगा. लोकसभा चुनाव की तारीख आने के बाद हर एक फैसला आदर्श आचार संहिता के दायरे में रखकर करना होगा. नई पुल पुलिया सड़क बनने जैसे पर फैसले नहीं लिये जा सकते हैं.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन