बिहार बनेगा पूर्वी भारत का टेक्नोलॉजी हब, 2 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, नीतीश कैबिनेट ने दी मंजूरी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Jan 2026 9:33 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Bihar Cabinet: बिहार को टेक्नोलॉजी और उद्योग का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर नीति 2026 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे 2 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: बिहार सरकार ने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य को नई दिशा देने वाला बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट की बैठक में ‘बिहार सेमीकंडक्टर नीति, 2026’ को मंजूरी दे दी गई है. इस नीति का मकसद बिहार को वर्ष 2030 तक पूर्वी भारत का टेक्नोलॉजी हब बनाना है.

यह नीति मुख्यमंत्री के ‘सात निश्चय-3: समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार’ विजन का अहम हिस्सा है. सरकार को उम्मीद है कि इस नीति के लागू होने से राज्य में करीब 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा. इसके साथ ही 2 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

इन्वेस्टर्स को दिए जाएंगे खास प्रोत्साहन

सरकार की योजना सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन यूनिट, डिस्प्ले फैब और चिप डिजाइन से जुड़े उद्योगों को बिहार में स्थापित करने की है. इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए बिजली, पानी, जमीन और SGST प्रतिपूर्ति जैसे कई खास प्रोत्साहन दिए जाएंगे. इससे तकनीकी सेक्टर में बिहार की मजबूत पहचान बनेगी.

कैबिनेट ने BSMA के गठन को दी मंजूरी

इसी बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए एक और अहम फैसला लिया गया. कैबिनेट ने बिहार राज्य विपणन प्राधिकार (BSMA) के गठन को मंजूरी दे दी है. यह संस्था ग्रामीण उत्पादों, हस्तशिल्प, किसानों और सूक्ष्म उद्योगों के सामान की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग करेगी.

इसका उद्देश्य है कि बिहार के पारंपरिक उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचें. इससे गांवों में रोजगार बढ़ेगा और लोगों की आमदनी में इजाफा होगा.

सरकार ने औद्योगिक अनुदान के लिए भी उठाया बड़ा कदम

निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए सरकार ने औद्योगिक अनुदान को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है. बिहार आकस्मिकता निधि से 1700 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी गई है. यह राशि बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, 2016 के तहत लंबित अनुदान दावों के भुगतान में इस्तेमाल होगी.

Also Read: रील बनाने वाले सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान, बिहार सरकार करेगी अब बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन