वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर अपना रुख साफ करें नीतीश और चिराग, कांग्रेस सांसद ने दिया अलटीमेटम

Published by :Prashant Tiwari
Published at :15 Sep 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर अपना रुख साफ करें नीतीश और चिराग, कांग्रेस सांसद ने दिया अलटीमेटम

Bihar: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कांग्रेस से नामित सदस्य डॉ सैय्यद नासिर हुसैन ने सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से पूछा है कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर किसके साथ हैं?

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा में सचेतक और वक्फ बोर्ड की संयुक्त संसदीय समिति में कांग्रेस से नामित सदस्य डॉ सैय्यद नासिर हुसैन ने सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से पूछा है कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर किसके साथ हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को एकता अखंडता का संदेश भारत जोड़ो यात्रा से दी और हम देश में लगातार सकारात्मक राजनीति करेंगे.

वक्फ बोर्ड को बर्बाद करना चाहती BJP: डॉ हुसैन

रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मलेन में कहीं. डॉ हुसैन ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर कहा कि भाजपा वक्फ बोर्ड को बर्बाद करना चाहती है और पूरे देश में प्रोपगैंडा चला रही है. बिल में संशोधन बेहतरी के लिए होता है ,लेकिन यहां विवाद खड़ा करने के लिए किया जा रहा है. हर बिल को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं. जेपीसी में हमने जब मांग रखी, तो उनके पास जवाब नहीं है. संविधान ने जो हमें समानता का अधिकार दिया है उसको बर्बाद करने पर भाजपा तुली हुई है. हर धर्म के निजी मामलों में विवाद पैदा करने में भाजपा सरकार लगी है.

ये रहे मौजूद :

संवाददता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधानसभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवक्ता आनंद माधव, कपिलदेव प्रसाद यादव, लालबाबू लाल, अंबुज किशोर झा, राज कुमार राजन, पूर्व विधायक अनिल कुमार, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Bihar: दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ विवाद तो मकान मालिक ने किराएदार पर चला दी गोली, बाल-बाल बची जान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन