बिहार में अब 40 KM के दायरे में मिलेगा फोर लेन, नीतीश के मंत्री का एलान- राज्य के किसी भी कोने से 4 घंटे में पहुंचेंगे पटना
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Nov 2025 10:17 AM
मंत्री नितिन नवीन की फाइल फोटो
New Four Lane In Bihar: पटना में पथ निर्माण विभाग का कार्यभार संभालते ही मंत्री नितिन नवीन ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि अगले दो साल में बिहार के हर घर से 40 किलोमीटर की दूरी पर फोर लेन सड़क उपलब्ध होगी और राज्य के किसी भी हिस्से से चार घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा.
New Four Lane In Bihar: पटना से चार घंटे में राज्य के किसी भी कोने तक पहुंचने का लक्ष्य अब और मजबूत हो गया है. सोमवार को पथ निर्माण विभाग का कार्यभार संभालते ही मंत्री नितिन नवीन ने घोषणा की कि अगले दो वर्षों में बिहार के हर घर से 40 किलोमीटर के दायरे में फोर लेन सड़क उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने इसे बिहार के विकास की रीढ़ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया.
मंत्री ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड और प्रगति यात्रा के दौरान घोषित परियोजनाओं को समय पर जमीन पर उतारने की होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉनिटरिंग सिस्टम को तकनीक से और मजबूत किया जाएगा ताकि निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जा सके.
पुराने और जर्जर हो चुकी सड़कों का फिर से होगा निर्माण
नितिन नवीन ने बताया कि आने वाले पांच सालों में ग्रामीण इलाकों को शहरों से सीधी और तेज सड़क कनेक्टिविटी दी जाएगी. पर्यटन स्थलों तक बेहतर रास्ते विकसित होंगे और औद्योगिक गलियारों को राज्य के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा. साथ ही पुराने और जर्जर हो चुके मार्गों का पुनर्निर्माण भी प्राथमिकता सूची में रहेगा.
क्वालिटी कंट्रोल के लिए अपनाया जाएगा डिजिटल सिस्टम
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा और Quality Control के लिए डिजिटल सिस्टम अपनाया जाएगा. सड़क सुरक्षा मानकों को भी सख्ती से लागू करने की तैयारी है. मंत्री ने यह भी बताया कि जनता की समस्याओं और सुझावों के समाधान के लिए एक प्रभावी शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा. नितिन नवीन की नई घोषणा से साफ है कि सरकार अगले पांच वर्षों में बिहार की सड़क व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक और सुरक्षित बनाकर यात्रा को आसान, तेज और भरोसेमंद करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










