New Rail Line Bihar: नवादा-पावापुरी नयी रेल लाइन का काम जल्द होगा शुरू, जानिए लागत और फायदा
सांकेतिक तस्वीर
New Rail Line Bihar: बिहार में नवादा-पावापुरी नयी रेल लाइन को मंजूरी दे दी गई है और अब जल्द ही काम भी शुरू हो सकता है. इसके निर्माण में करीब 492.14 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई गई है. इससे रोजगार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिल सकेगा.
New Rail Line Bihar: बिहार में रोड के साथ-साथ रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में नवादा-पावापुरी नयी रेल लाइन को मंजूरी दे दी गई है. इसकी लंबाई लगभग 25.10 किलोमीटर की बताई जा रही है. रेल मंत्रालय की तरफ से यह बड़ा और खास फैसला लिया गया है. इसके साथ ही नयी रेल लाइन के निर्माण में करीब 492.14 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना जताई गई.
धार्मिक पर्यटन को मिल सकेगा बढ़ावा
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र की माने तो, इससे फेमस जैन तीर्थस्थल पावापुरी को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी. इसके अलावा पर्यटन को खासकर बढ़ावा मिल सकेगा. दरअसल, पारसनाथ और पावापुरी स्थित जल मंदिर के बीच आवागमन आसान और बेहतर हो सकेगा. इससे जैन सर्किट में धार्मिक पर्यटन को ज्यादा बढ़ावा मिलने की संभावना है.
राजगीर और बिहारशरीफ के बीच बढ़ सकेगी कनेक्टिविटी
नवादा-पावापुरी नयी रेल लाइन बनने के बाद राजगीर और बिहारशरीफ जैसे जरूरी जगहों से भी कनेक्टिविटी में सुधार हो सकेगा. नवादा, नालंदा और राजगीर के बीच कम समय और आसानी से सफर किया जा सकेगा. यह रेल लाइन व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकेगा.
सामाजिक के साथ आर्थिक विकास की संभावना
इसके अलावा अन्य सुविधाओं की बात करें तो, नवादा और नालंदा जिलों को जोड़कर प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एरिया और कादिरगंज के पारंपरिक रेशम केंद्र को भागलपुर के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद मिल सकेगी. साथ ही लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ सकेंगे. साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नई रेल लाइन से सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक विकास से जुड़ा फायदा भी लोगों तक पहुंच सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










