New Rail Line Bihar: पटना-औरंगाबाद के बीच नई रेल लाइन को मंजूरी, जानिये कौन-कौन से स्टेशन हैं शामिल

सांकेतिक तस्वीर
New Rail Line Bihar: बिहार में एक और नई रेल लाइन का निर्माण होने वाला है. इसे बिहटा और औरंगाबाद के बीच बनाया जायेगा. इसके बनने से तीन जिलों पटना, औरंगाबाद और अरवल के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. इससे रोजगार के भी नये अवसर बढ़ेंगे.
New Rail Line Bihar: बिहार के लिये एक और नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी गई है. दरअसल, बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण जल्द ही होने वाला है. इसके बनने से तीन जिलों के लाखों लोगों को बड़ा फायदा पहुंच सकता है. उन तीन जिलों में पटना, औरंगाबाद और अरवल शामिल है. इस रेल लाइन की लंबाई करीब 117 किलोमीटर है.
नई रेल लाइन की कितनी है लागत?
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना को पूरा करने के लिये करीब 3,606.42 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई. काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार यह रेल लाइन बनकर तैयार होगा. इसमें 14 स्टेशन और 10 हॉल्ट बनाये जायेंगे. 14 स्टेशनों में बिहटा, विक्रम, दुल्हिन बाजार, पालीगंज, बारा, अरवल, खर्भेणी, मेहंदिया, कलेर, शमशेर नगर, दाउदनगर, ओबरा, भरथौली और औरंगाबाद शामिल है.
कितने देर में पटना से औरंगाबाद पहुंच सकेंगे?
इसके बनने से पटना और औरंगाबाद के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी. रेल लाइन के बनने के बाद पटना से औरंगाबाद के बीच की दूरी सिर्फ डेढ़ या फिर दो घंटे में पूरी की जा सकेगी. फिलहाल, लोगों को दोनों जिलों के बीच की दूरी तय करने में लगभग पांच घंटे का समय लगता है. पैसेंजर्स को इससे बड़ी राहत मिल सकेगी.
क्या हो सकेगा फायदा?
साथ ही पटना-औरंगाबाद के बीच रेल लाइन शुरू होने से रोजगार और व्यापार दोनों तरह से फायदा हो सकेगा. छात्र हो या फिर किसान, उन्हें पटना और इसके आस-पास के इलाके में आना-जाना आसान हो सकेगा. आर्थिक रूप से भी मजबूती मिल सकेगी. इसके अलावा उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिल सकेगा. साथ ही ग्रामीण इलाके भी आसानी से शहरों से जुड़ सकेंगे.
2007 में ही मिली थी मंजूरी
जानकारी के मुताबिक, साल 2007 में ही तत्कालीन सरकार ने इसे लेकर मंजूरी दे दी थी. लेकिन, इसके बावजूद रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका. तब से लोगों को इंतजार था कि आखिर कब इस रेल लाइन का निर्माण होगा. हालांकि, अब इंतजार खत्म हो गया है. रेल लाइन की मंजूरी के बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










