नयी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति बनेगी, तैयार हो रहा ड्रॉफ्ट

बिहार की औद्योगिक विकास की जरूरतों के मद्देनजर नयी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2025 बनाने की प्रकिया जारी है.
संवाददाता,पटना बिहार की औद्योगिक विकास की जरूरतों के मद्देनजर नयी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2025 बनाने की प्रकिया जारी है. इसके बनने और प्रभावी होने में अभी समय लग सकता है. इस परिदृश्य में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 की ही समयावधि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. यह नीति नयी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2025 के अधिसूचित होने तक प्रभावी रहेगी. इस आशय का संकल्प विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने जारी किया है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2016 पांच वर्षों के लिए एक सितंबर, 2016 को लागू की गयी थी. 29 जून, 2020 में इसकी अवधि का विस्तार 31 मार्च ,2025 तक के लिए किया गया था. अब यह अवधि समाप्त हो चुकी है. इस नीति से संबंधित अंशधारकों से प्राप्त अनुरोध एवं परामर्श के आधार पर आवश्यकतानुसार एक नयी नीति का प्रारूप अभी तैयार किया जा रहा है. लिहाजा 2016 की प्रोत्साहन नीति को नयी प्रोत्साहन नीति के प्रभावी होने तक बढ़ा दिया गया है. अब तक पर्षद की 59 बैठकें हो चुकी हैं जानकारों के अनुसार बिहार निवेश प्रोत्साहन पॉलिसी के तहत विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली बिहार राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की 59 बैठकें हो चुकी हैं. हाालांकि, काफी समय से यह बैठक नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार उद्योग विभाग कुछ नयी औद्योगिक पॉलिसी लाने जा रहा है. खासतौर पर वह भविष्य के निवेश क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए औद्योगिक नीतियां तय कर रहा है. बिहार में लायी जा रही ये नयी औद्योगिक नीतियां 1. बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2025. अभी तक 2016 की उद्योग प्रोत्साहन निवेश नीति प्रभावी थी. 2. किसानों की आय और संतुलित क्षेत्रीय विकास करने बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लाने की घोषणा सबसे अहम है. 3. दवा उद्योग को बढ़ावा देने बिहार फार्मास्युटिकल प्रमोशन पॉलिसी-2025. 4. बिहार प्लास्टिक विनिर्माण प्रोत्साहन पॉलिसी -2025.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




