New Bridge In Bihar: बिहार के इस जिले में बनाया जायेगा फुट ओवरब्रिज, जाम की झंझट खत्म, शहर की बदलेगी तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
New Bridge In Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में नया फुट ओवरब्रिज बनाया जायेगा. इसके बनने से लोगों के लिए जाम की झंझट खत्म हो सकेगी. साथ ही समय की भी बचत हो सकेगी. यह ओवरब्रिज लगभग 100 मीटर लंबा और 3.5 मीटर चौड़ा होगा.
New Bridge In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नया फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना है. इसके बनने से शहर में जाम की झंझट से छुटकारा मिलेगा और इसके साथ ही उनके समय की भी बचत हो सकेगी. सड़क पार करने के लिए पैदल चलने वाले लोगों को सहूलियत मिले, इसके लिए बेहद खास कदम बताया जा रहा है. इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण शहर में इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड से जंक्शन के बीच किया जायेगा.
नगर आयुक्त ने डीएम को लिखा लेटर
इसके साथ ही यह ओवरब्रिज लगभग 100 मीटर लंबा और 3.5 मीटर चौड़ा होगा. इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने इस मामले में डीएम सुब्रत कुमार सेन को पत्र लिखा है और आगे की कार्रवाई के लिए अपील की है.
गाड़ियों के दबाव से जाम की झंझट
नगर आयुक्त की माने तो, इस इलाके में हर रोज बड़ी संख्या में यात्री बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बीच आना-जाना करते हैं. गाड़ियों के दबाव के कारण जाम की परेशानी बनी रहती है. जाम की वजह से कई बार ऐसा भी होता है कि उनकी ट्रेन छूट जाती है. ऐसे में इस स्थिति को देखते हुए यातायात सुरक्षा और प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रिज निर्माण जरूरी माना जा रहा है.
प्रशासन से किया गया यह अनुरोध…
प्रशासन को लेटर के जरिये यह अनुरोध किया गया है कि इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैड से जंक्शन को जोड़ने वाली फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए, ताकि लोगों को जाम से छुटकारा मिल सके. साथ ही लोगों के समय की बचत हो और उनका खर्च भी कम हो सके.
शहर में जाम की समस्या का समाधान
दरअसल, फुट ओवरब्रिज के बनने से पैदल चलने वाले लोग सड़क पर कम निर्भर रहेंगे. गाड़ियां भी आसानी से आ-जा सकेंगी. नगर आयुक्त के मुताबिक, इस परियोजना के पूरा हो जाने से यातायात सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो सकेगी. दरअसल, यहां काफी लंबे समय से फुट ओवरब्रिज के निर्माण की जरूरत लोगों को थी. आम लोग, बच्चे और ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी. हालांकि, ओवरब्रिज बनने से कई समस्याओं का हल हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










