बिहार यूनिट : भोज में शामिल हुए बिहार के एनडीए सांसद

एनडीए के बिहार के सभी सांसद बुधवार की देर शाम सांसद डाॅ संजय जायसवाल के आवास पर आयोजित भोज में शामिल हुए.
संवाददाता,पटना एनडीए के बिहार के सभी सांसद बुधवार की देर शाम सांसद डाॅ संजय जायसवाल के आवास पर आयोजित भोज में शामिल हुए. भोज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आये और वे एनडीए के सभी सांसदों से रू ब रू हुए. भोज में लोकसभा और राज्यसभा के सभी बिहारी एनडीए के सांसद उपस्थित हुए. इसी साल बिहार विधानसभा का चुनाव होना है, लिहाजा एनडीए के इस भोज का राजनीतिक हलकों में चर्चा रहा. हालांकि इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, गृह मंत्री अमित शाह आदि नहीं आये थे. सूत्रों ने बताया कि गेट टूगेदर के रूप में एनडीए सांसदों को आमंत्रित किया गया था. इसमें केंद्रीय मंत्री और लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा , पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दूबे और दरभंगा के सांसद गोपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




