नालंदा डिफेंडर्स और तक्षशिला सर्वर्स बिहार वॉलीबॉल लीग के फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2024 1:06 AM
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही बिहार वॉलीबॉल लीग के फाइनल में नालंदा डिफेंडर्स और तक्षशिला सर्वर्स के बीच मुकाबला होगा.
पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही बिहार वॉलीबॉल लीग के फाइनल मैच की दो टीमें तय हो गयी हैं. शनिवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में मिथिला स्पाइकर्स और नालंदा डिफेंडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. इसमें नालंदा डिफेंडर्स ने मिथिला स्पाइकर्स को 15-13, 15-13 और 16-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. नालंदा डिफेंडर्स के हिमांशु कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरा सेमीफाइनल तक्षशिला सर्वर्स और मगध सेटर्स के बीच खेला गया. तक्षशिला सर्वर्स ने मगध सेटर्स को 15-9, 15-11, 13-15 और 15-10 पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया. तक्षशिला सर्वर्स के चंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. तीसरे स्थान के लिए रविवार सुबह मिथिला स्पाइकर्स और मगध सेटर्स के बीच होगा मुकाबला. फाइनल मैच शाम छह बजे से खेला जायेगा. फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज मौजूद रहेंगे.
पंचायत खेल क्लब के पोर्टल उद्घाटन आज
बिहार के खिलाड़ियों को रविवार को बड़ी सौगात मिलेगी. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन के अनुसार, बिहार वॉलीबॉल लीग के फाइनल मैच के दौरान पंचायत खेल क्लब के पोर्टल का उद्घाटन होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










