कैंपस : अगले दो महीने में दो महिला कॉलेजों में आयेगी नैक की टीम

शहर के गंगा देवी महिला कॉलेज और श्रीअरविंद महिला कॉलेज में जुलाई और अगस्त में नैक की टीम आने वाली है.
संवाददाता, पटना
शहर के गंगा देवी महिला कॉलेज और श्रीअरविंद महिला कॉलेज में जुलाई और अगस्त में नैक की टीम आने वाली है. इसे लेकर दोनों कॉलेज अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. नये सत्र से पहले सभी कॉलेज अपनी-अपनी ग्रेडिंग प्राप्त कर लेंगे.इसी महीने जमा होगी एसएसआर
श्रीअरविंद महिला कॉलेज में साल 2017 में नैक की टीम ने बी प्लस की ग्रेडिंग दी थी. इसके बाद पिछले साल ही कॉलेज में नैक की ग्रेडिंग होनी थी, लेकिन सारी प्रक्रिया में समय लगा. कॉलेज की प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने बताया कि पिछले साल आइआइक्यूए की रिपोर्ट नैक को भेजी गयी थी, जिसे पिछले महीने अप्रूव कर दिया गया है. अब एसएसआर तैयार हो चुकी है. इसी महीने इसे नैक के लिए अपलोड किया जायेगा. इसके बाद अगर कोई क्वेरी आती है, तो हमें 45 दिनों के अंदर जवाब दे देना होगा, अन्यथा टीम अपने आने के लिए टेंटेटिव तारीख मांगेगी. उम्मीद है कि अगस्त में नैक की टीम आयेगी.जुलाई में आयेगी नैक की टीम
गंगा देवी महिला कॉलेज की नैक की ग्रेडिंग साल 2022 मार्च में समाप्त हो गयी है. पिछले साल आइआइक्यूए की रिपोर्ट भेजी गयी थी, जिस पर टीम की ओर से क्वेरी आयी, साथ ही कुछ एक्स्ट्रा मानकों की जानकारी भी मांगी गयी. इसी साल जनवरी में आइआइक्यूए का अप्रूवल मिला है. कॉलेज की ओर से एसएसआर अपलोड कर दी गयी. कॉलेज की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने बताया कि कॉलेज की ओर से नैक के आने को लेकर तैयारी चल रही है. जुलाई में टीम के आने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




