कैंपस : जेडी वीमेंस कॉलेज में जनवरी में आ सकती है नैक की टीम

जेडी वीमेंस कॉलेज में अगले साल जनवरी में नैक की टीम आ सकती है. कॉलेज की प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी ने बताया कि नैक का पोर्टल साल में दो बार खुलता है
संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में अगले साल जनवरी में नैक की टीम आ सकती है. कॉलेज की प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी ने बताया कि नैक का पोर्टल साल में दो बार खुलता है. ऐसे में जब नवंबर में पोर्टल खुलेगा, तो आइक्यूएसी की ओर से आइआइक्यूए सबमिट किया जायेगा. एक बार आइआइक्यूए सबमिट होने 45 दिनों के अंदर कॉलेज की ओर से एसएसआर अपलोड की जायेगी. इसकी तैयारियों में कॉलेज जुटा हुआ है. एसएसआर अपलोड होने के बाद नैक की ओर से डाटा वैलिडेशन व वेरिफिकेशन किया जायेगा. इसके साथ ही ऑनलाइन मोड में छात्राओं से बातचीत की जायेगी. सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल जनवरी में नैक की टीम कॉलेज विजिट के लिए आयेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




