ePaper

Muzaffarpur News हाई स्पीड बाइक पर स्टंटबाजी करते युवक - युवती का वीडियो वायरल

Updated at : 22 Jan 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
Video of a young man and woman doing stunts

Video of a young man and woman doing stunts

पुलिस की सोशल साइट्स पर आकर दोनों ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी. इसके बाद भी पताही एयरपोर्ट में रील्स बनाने वाले की संख्या कम नहीं हुई.

विज्ञापन

Muzaffarpur News हाई स्पीड बाइक पर स्टंटबाजी करते एक युवक- युवती का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 18 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक हाई स्पीड बाइक चला रहा है, उसपर उल्टी दिशा में युवती बैठी हुई है. युवक बाइक का अगला चक्का उठाकर करीब 200 मीटर तक स्टंटबाजी करते हुए दिख रहा है. इस दौरान उनकी बाइक की स्पीड 100 के आसपास रही होगी.

बिहार की अपडेट खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें..

जिस स्थिति में दोनों बाइक पर बैठे हुए हैं, उससे कहा जा रहा है कि दोनों के बीच में गहरी दोस्ती है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है. वायरल वीडियो जब सिटी एसपी विश्वजीत दयाल के पास पहुंचा तो उन्होंने इसका जांच का आदेश दिया है. बाइक पर स्टंटबाजी करते दिख रहे दोनों युवक- युवती को चिन्हित करके उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है.

लाइक्स व व्यूज पाने के लिए कर रहे ये काम


जानकारी हो कि, पताही एयरपोर्ट परिसर में जो सड़क है उसपर प्रतिदिन रिल्स बनाने के लिए लड़के- लड़कियों की हुजूम जुटती है. लाइक्स व व्यूज पाने के लिए अपनी जान से खिलवाड़ करते हैं. पूर्व में पताही एयरपोर्ट पर स्टंटबाजी करने के मामले में काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस एक लड़की व लड़के को हिरासत में लेकर थाने लायी थी. उसका 25 हजार रुपये का फाइन काटा गया था.

ये भी पढ़े.. Anant Singh News: जिनके साथ हो महाकाल उसका क्या बिगाड़े काल? अनंत सिंह ऐसा क्यों कहा

साथ ही जिला पुलिस की सोशल साइट्स पर आकर दोनों ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी. इसके बाद भी पताही एयरपोर्ट में रील्स बनाने वाले की संख्या कम नहीं हुई. पुलिस की नियमित गश्ती नहीं होने के कारण यहां रील्स बनाने वाले लड़के लड़कियों के अलावा असामाजिक तत्व के लड़के की भी जमघट लगती है. रील्स बनाने के चक्कर में अगर बाइक का बैलेंस बिगड़ता तो उनकी जान भी जा सकती है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन