Patna News : सब-वे के जरिये पटना जक्शन से सीधे जुड़ेंगे मल्टी लेवल पार्किंग व मल्टी मॉडल हब

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 29 Apr 2025 1:54 AM

विज्ञापन

पटना जंक्शन पर यात्रियों को भीड़भाड़ व ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे सब-वे और जी प्लस 2 मल्टी मॉडल हब का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : पटना जंक्शन पर यात्रियों को भीड़भाड़ व ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहे सब-वे और जी प्लस 2 मल्टी मॉडल हब का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है. वहीं अशोक राजपथ पर डबल डेकर पूरा भी लगभग तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द-से-जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिये. सब-वे पटना जंक्शन को बुद्ध स्मृति पार्क के पास बने मल्टी-लेवल पार्किंग और जीपीओ गोलंबर के पास तैयार मल्टी मॉडल हब से जोड़ेगा. 440 मीटर लंबा यह सब-वे यात्रियों को सीधे पार्किंग और अन्य यातायात साधनों तक पहुंचाने में सहायक होगा. मुख्यमंत्री ने डबल डेकर फ्लाइओवर का भी जायजा लिया. करगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक बनने वाले इस फ्लाइओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है. निरीक्षण के दौरान सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार व कुमार रवि, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेश पराशर समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

सब-वे का फाइनल टच अंतिम चरण में

पटना जंक्शन के पास तैयार सब-वे में ट्रेवेलेटर व एस्केलेटर का ट्रायल पूरा हो गया है. सब-वे का फाइन टच अंतिम चरण में है. इसमें सफाई का काम तेजी से हो रहा है. अब उद्घाटन का इंतजार हो रहा है. सब-वे का उद्घाटन हाेने पर लोगों को मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन जाने में सहूलियत होगी. ट्रेवेलेटर पर खड़े होकर लोग महावीर मंदिर के पास एस्केलेटर से निकल जायेंगे. इसके चालू होने से पटना जंक्शन जाने में ट्रैफिक समस्या से लोगों को राहत मिलेगी.

मई के पहले हफ्ते में उद्घाटन संभव

सूत्र ने बताया कि उद्घाटन को लेकर तिथि तय नहीं हुई. ऐसे मई के पहले सप्ताह में उद्घाटन होने की संभावना है. इसके साथ मल्टी मॉडल हब का भी शुभारंभ होगा. इसके सभी काम पूरे हो गये हैं. वाहनों आने-जाने के लिए आसपास की सड़कें चौड़ी की जा रही हैं. फुटपाथ को तोड़ कर सड़क बनायी जा रही है.

मल्टी मॉडल हब के पास सड़कें की जा रहीं चौड़ी

जीपीओ गोलंबर के पास बने मल्टी मॉडल हब में वाहनों के आने व निकलने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए चारों तरफ सड़कें चौड़ी की जा रही हैं. इसके लिए फुटपाथ को तोड़ा गया है. मल्टी लेवल पार्किंग के सामने पीसीसी सड़क तैयार हो गयी है. सूत्र ने बताया कि सड़क चौड़ी करने का काम एकाध दिनों में पूरा हो जायेगा.

तीन जगहों पर प्रवेश व निकास की व्यवस्था

सब-वे में प्रवेश व निकास के लिए तीन जगहों पर व्यवस्था है. मल्टी मॉडल हब, मल्टी लेवल पार्किंग के पास व जंक्शन के निकट महावीर मंदिर के बगल में लोग निकल सकते हैं. महावीर मंदिर निकास के पास व मल्टी लेवल पार्किंग के पास दो लिफ्ट लगाये गये हैं. सब-वे का उपयोग पैदल यात्रियों द्वारा पटना जंक्शन व बुद्धा स्मृति पार्क से मल्टी मॉडल हब तक पहुंच कर सिटी बस से पटना शहर की विभिन्न जगहों के लिए उपयोग किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन