सांसद का आरोप ग्रामीण सड़क योजना में फर्जीवाड़ा

Updated:
विज्ञापन
सांसद का आरोप  ग्रामीण सड़क योजना में फर्जीवाड़ा

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार की ग्रामीण सड़क मरम्मत योजना में अनियमितता के आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

पटना. राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार की ग्रामीण सड़क मरम्मत योजना में अनियमितता के आरोप लगाए हैं. इस योजना की लागत बीस हजार करोड़ रुपये से अधिक है. सुधाकर सिंह ने शनिवार को वक्तव्य जारी कर कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चुनिंदा बड़े ठेकेदारों को ही काम सौंपा जा रहा है, जबकि छोटे ठेकेदारों को जानबूझकर बाहर किया जा रहा है. उन्होंने एक ठेकेदार संस्था का उदाहरण देते हुए बताया कि इसने वित्तीय लेन-देन का झूठा विवरण देकर रोहतास और कैमूर जिलों में काम प्राप्त किया. संस्था ने करोड़ों रुपये का सालाना कारोबार दर्शाया, जबकि सरकारी अभिलेखों में इसका वास्तविक कारोबार लाखों में पाया गया. इसके बावजूद विभाग ने उसे तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी. सांसद ने इसे संगठित भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी विभाग के वरीय पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन