Bihar weather: मोतिहारी में गर्मी से स्कूलों में कई छात्र-छात्राएं बेहोश, एक की मौत...

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी पकुहवा में गर्मी के कारण सातवीं क्लास की छात्रा गुंजा कुमारी एवं छठी क्लास की पूजा कुमारी बेहोश हो गई.
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार काे गर्मी से कई छात्र बेहोश हो गये. इसमें से एक छात्र की मौत हो गयी. कुछ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पश्चिम चंपारण के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी पकुहवा में तीन छात्राएं बेहोश हो गयीं. अरेराज राजकीय मध्य विद्यालय बालक में मध्यांतर के समय अचानक 6ठी कक्षा के छात्र की तबियत खराब हो गयी. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभारी एचएम सुनील कुमार ने बताया कि मध्यांतर में एक से 5 वर्ग के बच्चे एमडीएम खा रहे थे. कुछ बच्चे दौड़कर आए और एक छात्र की तबियत बिगड़ने की बात बतायी. एचएम बाइक से छात्र को नजदीकी निजी क्लिनिक ले गये. डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि बर्फ खाने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ी.
ये भी पढ़े…
Patna News: AISF के विधानसभा मार्च को पुलिस ने कारगिल चौक पर क्यों रोका, देखिए वीडियो..
चिरैया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पठखौलिया में छठी की छात्रा व उक्त गांव निवासी दुखन महतो की पुत्री नंदनी कुमारी गर्मी व उमस के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर रक्सौल के राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका में चेतना सत्र के दौरान तीसरे वर्ग का एक छात्र अचानक बेहोश गया. बच्चे की स्थिति देख स्कूल में अफरातफरी मच गयी. मुंह पर पानी का छींटा देकर होश में लाया गया.
तीन छात्राएं हुई बेहोश
पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी पकुहवा में गर्मी के कारण सातवीं क्लास की छात्रा गुंजा कुमारी एवं छठी क्लास की पूजा कुमारी बेहोश हो गई. पूजा को शिक्षक पानी का छींटा देकर होश में लाये. गुंजा को शिक्षकों ने अस्पताल पहुंचाया. वहां उसका इलाज किया गया. इधर चेतना सत्र के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबीनी की आठवीं की छात्रा रीतिका कुमारी बेहोश हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




