डायन बता कर महिला उसके पुत्र और पति को पीटा

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 16 Jun 2025 11:34 PM

विज्ञापन

patna news: बाढ़. शहरी पंचायत में कुछ लोगों ने एक महिला को डायन कह कर उसको पीटा दिया. उसे बचाने उसका पति और पुत्र आये तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

बाढ़. शहरी पंचायत में कुछ लोगों ने एक महिला को डायन कह कर उसको पीटा दिया. उसे बचाने उसका पति और पुत्र आये तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. तीनों को बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला राधा देवी के पुत्र ने बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोग उसकी मां को डायन कहते हैं और गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं. राधा देवी के पति रामावतार पासवान ने बताया कि जब उसके यहां कोई बीमार पड़ता है तो आरोप उनकी पत्नी पर लगाता है और डायन कहकर मारपीट करता है. सोमवार को किसी बात के समझौते के लिए जब उसके पास गया तो लाठी-डंडे से सबको मारा. यहां तक कि महिला को भी नहीं छोड़ा. इस घटना को लेकर बाढ़ थाना में सूचना दी गयी है.

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी

पंडारक. रविवार की शाम थाना क्षेत्र के सरहन गांव के निकट विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने का समाचार नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया. इस मामले में अब तक कोई भी प्राथमिकी थाना में दर्ज नहीं की गयी है. वहीं थानाध्यक्ष ने समाचार की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन