Mokama Shootout: लालू यादव के राज में लोग दिन में निकलने से डरते थे, गिरिराज सिंह ने राजद पर लगाया गंभीर आरोप

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jan 2025 2:48 PM

विज्ञापन

Giriraj Singh Tejashwi Yadav

Mokama Shootout: मोकामा में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी पर विपक्षी नेता बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Mokama Shootout: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हमले की घटना पर सियासत तेज हो गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में जंगलराज का आरोप लगाया, तो केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू राज की याद दिला दी. गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बात करना अच्छा नहीं लगता. तेजस्वी यादव लालू यादव के लड़के हैं. उन्हें अपने पिता जी के शासनकाल को याद करना चाहिए. उन दिनों नवविवाहित पति और पत्नी को दिन में निकलने में डर लगता था. सीएम नीतीश कुमार के राज में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, उसे सजा देने का काम किया जाएगा. इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है.”

दो आरोपी गिरफ्तार

मोकामा फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि सोनू-मोनू गैंग से सोनू और अनंत सिंह गुट से रौशन को गिरफ्तार किया गया है. मोनू फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मोकामा में शुक्रवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस पर पटना के एसएसपी ने कहा कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है. जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच की जा रही है. फिलहाल थानाध्यक्ष के साथ-साथ डीएसपी मौके पर हैं. मामले की जांच की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बुधवार को हुई थी गोलीबारी

मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को भारी गोलाबारी हुई थी. घटना के दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर विरोधियों ने फायरिंग की थी. इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी फायरिंग की. बताया जा रहा है कि करीब 60 से 70 राउंड गोलियां चली थी, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी. बताया गया कि अनंत सिंह के दो समर्थकों को भी गोली थी. इस घटना में ईंट भट्टा संचालक सोनू-मोनू पर आरोप लगाए गए हैं. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें: School Closed: पटना में इस दिन तक बंद रहेगा स्कूल, ठंड को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

तेजस्वी ने साधा था निशाना

बिहार के मोकामा में बुधवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर गोलियां चलने की घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी पार्टी और बिहार सरकार पर निशाना साथ था. उन्होंने कहा था कि कई राउंड गोलियां चलने और अपराधियों के खुलेआम इंटरव्यू देने की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: ऐसे एक भी उम्मीदवार को टिकट नहीं देंगे तेजस्वी यादव, RJD का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन