Bihar Assembly Elections 2025: ऐसे एक भी उम्मीदवार को टिकट नहीं देंगे तेजस्वी यादव, RJD का बड़ा फैसला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Jan 2025 7:57 PM

विज्ञापन

Tejashwi Yadav (File Photo)

Bihar Assembly Elections 2025: राजद ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हम बहुत सोच समझकर टिकट बाटेंगे.इस बार किसी भी अपराधी को उम्मीदवार नहीं बनायेंगे.

विज्ञापन

Bihar Assembly Elections 2025: लालू यादव की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किसी भी आपराधिक छवि वाले नेता को उम्मीदवार नहीं बनाएगी. चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, गुरुवार को जब बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये सरकार की विफलता है. हमारी पार्टी ने निर्णय लिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे किसी भी नेता को टिकट नहीं देगी जिनकी छवि जनता के बीच अपराधी या बाहुबली की है.

बिहार में इस तरह की घटना सामान्य

तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में प्रशासन अब सवालों के घेरे में है. अगर इस तरह की घटनाएं किसी अन्य राज्य में होती, तो वह मीडिया की प्रमुख खबर बनती, लेकिन बिहार में यह घटनाएं सामान्य हो चुकी हैं. बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और राज्य में कानून- व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. इन हालातों पर ध्यान देने की जरुरत है और अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. बिहार की जनता इन समस्याओं से जूझ रही है.”

इसे भी पढ़ें: Video: ‘सोनू-मोनू के पास दारोगा का शराब पीते हुए वीडियो है’, बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा दावा

अनंत सिंह मामले पर उठाया सवाल

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मोकामा के नौरंगा गांव में अंनत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि बिहार में अपराधी जमकर एके-47 चला रहे हैं. पुलिस सो रही है. थाने के बगल में आपराधिक घटनाएं हो रही है. सब खुलेआम हो रहा है और कोई लगाम नहीं लग रहा है. पुलिस को अब तक इस मामले में गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या हुआ था मोकामा में?

मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को भारी गोलाबारी हुई, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया. घटना के दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर विरोधियों ने गोलियां चलाईं. इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी फायरिंग की. बताया जा रहा है कि करीब 60 से 70 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए. अनंत सिंह के दो समर्थकों को भी गोली लगने की खबर है, हालांकि वे गंभीर चोट से बच गए. इस घटना में ईंट भट्टा संचालक सोनू और मोनू पर आरोप लगाए गए हैं. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें: पटना में इस दिन तक बंद रहेगा स्कूल, ठंड को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन