मोकामा शूटआउट: फरार चल रहे गैंगस्टर मोनू की पत्नी और बहन पर FIR, पुलिस से बदसलूकी का आरोप

Mokama Shootout: बिहार के मोकामा क्षेत्र में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना ने राज्य में सनसनी फैला दी है. इस मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर मोनू की पत्नी निशु कुमारी और बहन नेहा कुमारी के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया है.
Mokama Shootout: मोकामा शूटआउट मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर मोनू की पत्नी निशु कुमारी और बहन नेहा कुमारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. गुरुवार को बाढ़ एएसपी के नेतृत्व में आठ थानों की पुलिस टीम मोनू के घर पर नोटिस चिपकाने गई थी, जिसके दौरान निशु कुमारी ने नोटिस फाड़ दिया और नेहा कुमारी ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की. महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने के प्रयास पर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई.
बता दें कि मोनू 24 दिनों से फरार चल रहा है, जबकि उसके भाई सोनू को बाढ़ पुलिस ने 24 जनवरी को गिरफ्तार किया था. दरोगा सुजीत कुमार यादव के आवेदन पर दोनों महिलाओं के खिलाफ पंचमहला थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
22 जनवरी को हुई थी दोनों गुटों के बीच गोलीबारी
इससे पहले, मोकामा के नौरंगा गांव में 22 जनवरी को पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. जिसमें 60 से 70 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई थी. इस घटना के बाद अनंत सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है.
Also Read: महाकुंभ जाने की होड़: श्रद्धालुओं की भीड़ से पटना जंक्शन पर हड़कंप, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी
दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो सोनू-मोनू गैंग से संबंधित है, जबकि रोशन सिंह नामक एक युवक को भी दबोचा गया है. जो अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है. मोकामा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए