जज कॉलोनी में न्यायाधीश के पति से झपट लिया मोबाइल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 1:29 AM

विज्ञापन

कोतवाली थाने के जजेज आवास छज्जूबाग में रहने वाली एक महिला एसीजेएम के पति के हाथ से बदमाशों ने मोबाइल झपट्टा मार कर छीन लिया. घटना उनके घर के समीप ही हुई.

विज्ञापन

पटना

.कोतवाली थाने के जजेज आवास छज्जूबाग में रहने वाली एक महिला एसीजेएम के पति के हाथ से बदमाशों ने मोबाइल झपट्टा मार कर छीन लिया. घटना उनके घर के समीप ही घटित हुई. बदमाश बाइक पर सवार थे और दोनों ने हेलमेट लगा रखा था. बदमाश मोबाइल के वाट्सएप की मदद से उनके परिजनों से पैसे की भी मांग कर रहे हैं. कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है. इको पार्क के पास लूटा फोन : सचिवालय थाने के इको पार्क गेट नंबर एक के आगे कर्पूरी गोलंबर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने रितु राज से मोबाइल फोन लूट लिया. रितू राज मूल रूप से रोहतास के नटवार के पुरवारी भेलारी के रहने वाले हैं. पुराना सचिवालय भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही स्थित है. वहां पुलिस बल की तैनाती रहती है.

हिंदी दैनिक के स्टाफ से छीना फोन : श्रीकृष्णापुरी थाने के अटल पथ से बसावन पार्क के रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने एक हिंदी दैनिक के स्टाफ सूरज कुमार के पॉकेट से मोबाइल फोन निकाल लिया और भाग गये. इस संबंध में सूरज कुमार ने श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कराया है.सूरज दानापुर के गोला रोड के रहने वाले हैं.

पत्रकार की पत्नी से छीना पर्स :

कंकड़बाग थाने के मेदांता अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार प्रियरंजन भारती की पत्नी उत्तमा मिश्रा के हाथ से पर्स को झपट्टा मार कर छीन लिया और भाग गये. उन्होंने कंकड़बाग थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन