Mithapur Mahuli Road: मीठापुर-महुली पथ पर इसी महीने से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, इन 3 जिलों के लोगों को होगा बड़ा फायदा

Updated:
विज्ञापन
Vehicles will run fast on Mithapur-Mahuli road from this month, people of these 3 districts will get big benefit

मीठापुर-महुली पथ का सांकेतिक फोटो

Mithapur Mahuli Road: बिहार के लोगों के लिए एक और खुशखबरी आ गई है. मीठापुर-महुली पथ का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. इसी महीने जून में सड़क पर गाड़ियां फर्राटा भरना शुरू कर देगी. हालांकि, तारीख अब तक तय नहीं हुई है.

विज्ञापन

Mithapur Mahuli Road: बिहार में एक और सड़क बनकर तैयार हो गया है. मीठापुर-महुली पथ का काम पूरा हो गया है और इसी महीने यानी कि जून से ही उस पर गाड़ियां दौड़नी भी शुरू हो जाएगी. लेकिन, तारीख अब तक तय नहीं किए गए हैं. इसी के साथ बिहार के लोगों को एक और तोहफा मिल गया है. बता दें कि, मीठापुर-महुली पथ के बनने से बिहार के मुख्य रूप से तीन जिलों के लोगों क��� फायदा होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद, गया और बिहार शरीफ आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. इससे गुजरने वाले लोगों का समय भी बचेगा. इसके चालू होने से सिपारा से महुली के बीच लगभग 10 मिनट में ही 11 किलोमीटर की यात्रा तय की जा सकेगी.

यहां तक पूरा हुआ निर्माण कार्य…

बता दें कि, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की ओर से इस परियोजना का निरीक्षण किया गया था. सड़क के बनने से फायदों को लेकर बताया गया कि, संपतचक और पुनपुन क्षेत्र में आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा. मंत्री नितिन नवीन की माने तो, तैयारी पूरी कर ली गई है और जून से एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां दौड़ने भी लगेंगी. निर्माण कार्य की बात करें तो, सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. इसके अलावा भूपतिपुर के पास बन रहे रैंप की ढलाई भी पूरी हो गई है. तो वहीं, रैंप की फिनिशिंग, पेंटिंग और लाइटिंग का काम भी अपने आखिरी चरण में है. खबर की माने तो, भूपतिपुर से पुनपुन तक बने 9 किलोमीटर लंबे पैच का उद्घाटन जल्द ही कर लिया जायेगा.

दो फेज में हो रहा निर्माण

इधर, सिपारा गुमटी पर आरओबी के निर्माण कार्य और मीठापुर से सिपारा एलिवेटेड पथ का निर्माण कार्य का लक्ष्य नवंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है. यह भी बता दें कि, निर्माण कार्य दो फेज में हो रहा है. पहले फेज की बात करें तो, सिपारा-परसा-महुली के बीच फोरलेन का काम किया जा रहा, इसकी लंबाई 6.7 किमी है. इसमें 5.4 किमी एलिवेटेड सड़क है. सिपारा के पास इस पथ को न्यू बाईपास फोरलेन से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा दूसरे फेज की बात करें तो, मीठापुर-सिपारा और महुली-पुनपुन के बीच फोर लेन सड़क का निर्माण होना है. इसकी लंबाई 4.3 किमी है. इसमें मीठापुर से सिपारा तक 2.1 किमी एलिवेटेड सड़क है. इस पथ को संपतचक पथ से भी जोड़ने का काम चल रहा. ऐसे में बिहार के लोगों की सहूलियत के लिए एक और सड़क बनकर तैयार है.

Also Read: Vande Bharat: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, टूटी खिड़की… दहशत में आए यात्री

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन