तीसरी बार नहीं होगी गलती: अशोक चौधरी

विधान परिषद में सोमवार को ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बजट भाषण में विपक्ष पर पलटवार किया.
पटना. विधान परिषद में सोमवार को ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बजट भाषण में विपक्ष पर पलटवार किया. कहा कि जब हम (राजद-कांग्रेस) उनके साथ रहते हैं, तो वे चाहते हैं कि अपने आचरण के मुताबिक वे जो करते हैं, हम उनका समर्थन करते रहें. फिर साथ छोड़ देते हैं तो, वे हाथ-पांव पटकते रहते हैं. एक बार नहीं दो बार ऐसा हो गया है. अब तीसरी बार ऐसी गलती नहीं होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे.
राज्य में अब 1.18 लाख किमी ग्रामीण सड़कें : मंत्री ने बताया कि वर्ष 2005 के पहले राज्य में केवल आठ हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं. अब राज्य में एक लाख आठ हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें हैं. तब मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और ग्रामीण कार्य विभाग भी नहीं था. कहा कि सात साल के लिए सड़कों की मेंटेनेंस नीति बनायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




