पटना में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियारों के जखीरे के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
bihar crime| Panchayat committee member arrested for waving pistol while drunk

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना पुलिस ने शुक्रवार को फतूहा के बलवा गांव के खंदा में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से इस फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

Patna News: पटना पुलिस ने शुक्रवार को फतूहा के बलवा गांव के खंदा में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मौके से इस फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है और गन बनाने में उपयोग आने वाली वस्तुएं व कई औजार को भी बरामद किया है. हालांकि दो आरोपी फरार हो गये हैं. गिरफ्तार संचालक रायपुर बलवा गांव निवासी विनय पासवान है, जबकि फरार आरोपी बलवा गांव का ही सुनील पटाकन और संजय यादव है.

देसी कट्टा के साथ मिले निर्माणाधीन दो बैरल

पुलिस ने मौके से लोहे के तीन सरसी, 11 छेनी, दो रेती, पिलास, देसी कट्टा का निर्माणाधीन दो बैरल, हथौड़ा, भट्टी, लोहे का बाट समेत कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की है. फतुहा 1 डीएसपी निखिल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलवा गांव से पूर्व धौवा नदी के किनारे एक खंदा में अवैध रूप से गन बनाया जाता है.

Also Read: शराब के नशे में धुत बिहार के हेडमास्टर का वीडियो देखिए, झूमते हुए पहुंचा स्कूल और कर दिया ये कांड

पिछले छह महीने से चल रहा था हथियार बनाने का काम

जब छापेमारी की गयी तो गिरफ्तार व्यक्ति विनय पासवान हथियार बनाने के कार्य में संलिप्त था. गिरफ्तार विनय पासवान ही इस फैक्ट्री का मुख्य संचालक है और दो फरार लोगों के साथ मिलकर इस फैक्ट्री को संचालित कर रहा था. विनय पासवान ही लोगों से आर्डर लेता था और फिर बनाकर बेचता था. पूछताछ में यह भी पता चला है कि बलवा गांव के इस खंदा में पिछले छह महीने से हथियार बनाए जाने का कार्य किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि जल्द ही फरार दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन