Bihar Rain Alert: बिहार के इन 30 जिलों में 28 अप्रैल तक होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर IMD का रेड अलर्ट
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 27 और 28 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे मौसम में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. बारिश के बाद बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
Bihar Rain Alert: बिहार में अप्रैल के शुरुआत से ही मौसम कभी नरम, तो कभी गरम है. इसी क्रम में बिहार में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच बिहार मौसम सेवा केंद्र ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट अगले दो दिन यानी 27 और 28 अप्रैल के लिए है.
बिहार के इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ने बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इस रेड अलर्ट में बिहार का पटना, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, बांका, जमुई, गया, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, खगड़िया, लखीसराय, नवादा, समस्तीपुर, शेखपुरा, वैशाली और सारण शामिल है. इन जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है. इसी कारण से इन जिलों के लोगों ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
बिहार के इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ने बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस ऑरेंज अलर्ट में दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा और बेगूसराय शामिल है. इन जिलों में भी तेज हवा चलने और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ने बिहार के भागलपुर और मुंगेर जिला को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. दोनों जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में मदरसा के दो छात्र रेलवे ट्रैक से पेंडुलम निकालते धराए, RPF ने पकड़ा, क्या था इरादा?
पिछले हफ्ते से चल रही थी लू
बिहार में राजधानी पटना सहित कई लगभग सभी जिलों में पिछले हफ्ते से ही लू चल रही है, जिससे दिन में तेज गर्म हवा चलने से लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. आज 26 अप्रैल को भी पटना सहित सभी जिलों में कड़ी धूप थी, लेकिन लू का कहर कम दिखा. इस बीच आज मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. (हर्षित कुमार)
इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










