मैट्रिक : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर-की जारी, 10 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

Published at :05 Mar 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर-की जारी, 10 तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में परीक्षार्थियों से पूछे गये वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में परीक्षार्थियों से पूछे गये वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी है. आंसर-की पर स्टूडेंट्स व पैरेंट्स 10 मार्च शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. आंसर-की https://biharboardonline.com पर उपलब्ध है. आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी माध्यम से आपत्ति दर्ज करायी जाती है, तो उस पर विचार नहीं किया जायेगा. गौरतलब है कि मैट्रिक के सभी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में निर्धारित अंकों के 50 प्रतिशत अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये थे. इन सभी प्रश्नों का उत्तर विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा तैयार की गयी है. गौरतलब है कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 मार्च तक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन