दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, केस दर्ज, पति गिरफ्तार

Updated at : 07 May 2020 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, केस दर्ज, पति गिरफ्तार

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी प्रोफेसर कॉलोनी में ओझा लाॅज के समीप ससुराल में अनीता देवी (22 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. अनीता के पिता मंगलेश्वर राम के बयान पर शास्त्रीनगर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

पटना : शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी प्रोफेसर कॉलोनी में ओझा लाॅज के समीप ससुराल में अनीता देवी (22 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. अनीता के पिता मंगलेश्वर राम के बयान पर शास्त्रीनगर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने उसके पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और सास-ससुर की तलाश चल रही है. दोनों फरार हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

अनीता की एक डेढ़ वर्ष की बेटी है. तीन साल पहले शादी हुई थी.मायके से आने के 15 दिन बाद हुई वारदातअनीता देवी के पिता मंगलेश्वर राम ने बताया कि वे मूल रूप से नौबतपुर के तरेत गांव के रहने वाले हैं. पटना में पुनाइचाक पोस्ट ऑफिस गली में जितेंद्र यादव के मकान में किरदार के रूप में रहते हैं. 2017 में अनिता की शादी मनीष कुमार से दान दहेज देकर हिंदू रीति रिवाज से की गयी थी.

शादी के बाद अनीता को ससुराल में काफी प्रताड़ित किया जा रहा था. उससे बाइक और पांच लाख कैश की मांग की जा रही थी. इसी वजह से ससुराल में बुरी तरह से मारा-पीटा जाता था. 15 दिन पहले अनीता का फोन आया था कि उसे बहुत बुरी तरह से मारा-पीटा गया है. इसके बाद मंगलेश्वर बेटी के घर गये और इलाज करवाया. उनका कहना है कि कुछ दिन बाद उनका दामाद गांव पर आया और विदाई करने के लिए कहां. समझा-बुझाकर दोनों को ससुराल भेज दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन