कई नेता भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी.
संवाददाता, पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी. प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा लोगों की पसंद बन गयी है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए 400 पार का आंकड़ा पार करेगा. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं बल्कि भाजपा ही एक परिवार है. सदस्यता ग्रहण करने वालों में अशोक कुमार चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वीआइपी, रघुपति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, जन अधिकार पार्टी, विनोद शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव, जन अधिकार पार्टी, मनु चौधरी समाजसेवी एवं उद्यमी, वीरेंद्र चौहान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, मिथिलेश चौहान, जिला अध्यक्ष, वीआइपी, देव चौहान, जिला परिषद सदस्य, प्रदेश महासचिव, वीआइपी तथा पंकज चौहान, जिला परिषद सह अध्यक्ष प्रमुख हैं. मंच संचालन प्रवीण राय पटेल ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




