अमित शाह से मिले मांझी, विस चुनाव पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
अमित शाह से मिले मांझी, विस चुनाव पर की चर्चा

केंद्रीय एमएसएमइ मंत्री जीतनराम मांझी ने सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

पटना. केंद्रीय एमएसएमइ मंत्री जीतनराम मांझी ने सोमवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई. श्री मांझी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई है. मई या जून में एनडीए की संयुक्त बैठक होने की संभावना है. कौन -सी पार्टी, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, ये एनडीए की बैठक में ही तय होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एनडीए में कोई कंफ्यूजन नहीं है. 2025 में फिर से नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जायेगा. श्री मांझी ने कहा कि पासी समाज पर हुए अन्याय के लिए सबसे अधिक जिम्मेवार लालू प्रसाद का परिवार है. तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री रहते ताड़ी पर प्रतिबंध लगा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन