कटिहार के मनिहारी प्रखंड को मिली नीति आयोग की वाहवाही, आकांक्षी प्रखंड योजना में बेहतर कार्य के लिए मिला डेढ़ करोड़

Published by : Mithilesh kumar Updated At : 09 May 2025 6:47 PM

विज्ञापन

कटिहार के मनिहारी प्रखंड को मिली नीति आयोग की वाहवाही, आकांक्षी प्रखंड योजना में बेहतर कार्य के लिए मिला डेढ़ करोड़

विज्ञापन

संवाददाता,पटनाकटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड योजना में बेहतर कार्य के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है.नीति आयोग द्वारा यह सम्मान प्रखंड के जमीनी स्तर पर समावेशी विकास और प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए दिया गया है.मनिहारी प्रखंड ने जिन छह विकासात्मक पैरामीटरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,उनमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल जीवन मिशन और डिजिटल समावेशन प्रमुख हैं.मनिहारी प्रखंड की इस उपलब्धि से न केवल स्थानीय प्रशासन को प्रोत्साहन मिला है, बल्कि यह अन्य प्रखंडों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है.

कटिहार जिले के कुरसेला, मनिहारी और बलरामपुर आकांक्षी प्रखंड की सूची में

राज्य के पिछड़े 27 जिलों के 61 प्रखंडों को नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड योजना में शामिल किया गया है.इसमें कटिहार जिले के तीन प्रखंड कुरसेला, मनिहारी और बलरामपुर भी शामिल है. इन प्रखंडों में नीति आयोग के निर्धारित पैरामीटर पर पंचायतवार कार्य योजना बना कर कार्य किया जाता है.

निर्धारित मानक उपलब्धि प्रतिशत में

संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य 97.81%

हर घर नल का जल 100%

मिट्टी आधारित कृषि नवाचार 100%

डेल्टा रैंकिंग में 2018-24 के दौरान छह बार कटिहार ने शीर्ष 10 में स्थान किया है प्राप्त

नीति आयोग की मासिक डेल्टा रैंकिंग में 2018-24 के दौरान छह बार कटिहार ने शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया है. उल्लेखनीय है कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के कुल पांच प्रक्षेत्र यथा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा बुनियादी संरचनाएं शामिल है. जिसका मूल उद्देश्य सभी सूचकांकों में सुधार एवं प्रगति लाते हुए लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में सुधार लाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन